अररिया, दिसम्बर 29 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती मोरंग जिला अंतर्गत जहदा गांवपालिका वार्ड 2 में दो गांजा तस्कर को 330 किलो गांजा के साथ मोरंग पुलिस ने एक राउंड हवा फायर कर नियंत्रण में लिया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र के ओर जा रहे भारतीय नागरिक को पुलिस ने रुकने को कहा हालांकि उक्त दोनों गांजा का बोरा फेंककर भागने लगा जिसे एक राउंड हवा फायर कर नियंत्रण में लिया। दोनों का पहचान अररिया के अबुल हसन उम्र 24 वर्ष सोहेल खान उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है जिसे गिरफ्तार किया है। मोरंग पुलिस 330 गांजा के साथ दोनों धंधेबाज को गिरफ्तार कर पूछताछ व आगे की करवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.