अररिया, दिसम्बर 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी से नेपाल के तरफ नेपाली मुद्रा ले जा रहे एक नेपाली नागरिक को नेपाल पुलिस गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के प्रादेशिक अनुसंधान समूह (पीआईटी) के द्वारा जोगबनी से नेपाल के तरफ बाइक लेकर आ रहे विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 18 निवासी रवि साह की जांच की गयी। उनके पास से छह लाख 49 हजार 500 नेपाली रूपये बरामद हुआ। इस दौरान नेपाली नंबर बाइक भी जब्त किया गया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार रूपये कहां से लाया और किसको देना है संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर उक्त रूपया जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...