पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामनवमी के पावन अवसर पर रामनवमी शोभायात्रा समिति, मधुबनी पूर्णिया द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में देश-विदेश से आई विशेष झांकियां और सांस्कृतिक दल मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। समिति के सदस्य अभ्यम लाल ने बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा में नेपाल की विशेष झांकी, कोलकाता से आई महिला ढोल-नगाड़ा टीम, देवघर की भव्य झांकी, सिलीगुड़ी की सांस्कृतिक झांकी, सजीव राम परिवार, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बाहुबली हनुमान जैसी दिव्य झांकियां शामिल होंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.