जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मछलीशहर। नगर स्थित सीएचसी में गुरुवार को नेत्र के रोगियों का आपरेशन होना था, किंतु नेत्र सर्जन के नहीं आने से मरीज बिना आपरेशन कराए लौटे गए। सीएचसी पर 15 मरीज आए थे जिनका परीक्षण कर सर्जन के आने का इंतजार स्वास्थ्य कर्मी कर रहे थे। पांच बजे के बाद उक्त सर्जन ने कही आपरेशन में व्यस्तता बताते हुए आने में असमर्थता व्यक्त की। सीएचसी अधीक्षक डॉ.अजय सिंह ने आए हुए मरीजों और उनके परिजनों को अगली निर्धारित तिथि की सूचना पर आने के लिए कहा। अधीक्षक ने बताया कि यहां नेत्र सर्जन नहीं हैं। जब कैंप होता है तो जिले से नेत्र सर्जन आते हैं। दूसरे कैंप में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण नहीं आ सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.