अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- नेत्र आरोग्य समिति की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पांच जनवरी को आर्य समाज में लगने वाले निशुल्क नेत्र शिविर पर चर्चा की गई। बताया कि इसमें नेत्र चिकित्सक डॉ. विनोद तिवारी मरीजों का परिक्षण करेंगे। यहां प्रकाश चंद्र जोशी, किशन गुरुरानी, एलके पन्त, दिनेश तिवारी, दयाकृष्ण काण्डपाल, सीपी वर्मा, अजयमित्र सिंह बिष्ट, जंगबहादुर थापा, बिशन दत्त जोशी, प्रदीप जोशी, अजय मेहता आदि आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...