बागपत, जनवरी 5 -- खेकड़ा। कस्बे के एडीके जैन आई हॉस्पिटल में ईश पुत्र संस्था के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन चयन शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान कुल 175 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 86 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित कर उन्हें तिथि प्रदान की गई। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी नगीन गुप्ता ने फीता काटकर किया। डॉ. शालिनी अग्रवाल, डॉ. सोनी सिंह, डॉ. मुग्धा जैन, डॉ. अशले, संजय शर्मा, आशीष आर्य, सोमपाल, अफसाना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...