काशीपुर, फरवरी 18 -- काशीपुर। गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में खालसा फाउंडेशन ने बुधवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें ऋषिकेश से पहुंची निर्मल आई ट्रस्ट के चिकित्सकों ने नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण किया। इस दौरान 33 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इन सभी का ऑपरेशन ऋषिकेश स्थित अस्पताल में किया जाएगा। फाउंडेशन के जगमोहन सिंह बंटी ने बताया कि संत बाबा बचन सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा सुरेंदर सिंह के सहयोग से गुरुद्वारा परिसर में प्रत्येक माह इस शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से नियमित रूप से नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित कर रहा है। अब तक लगभग 1200 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। यहां सतपाल सिंह, बाबा परगट सिंह, हरदीप सिंह, हरदयाल सिंह, विजय ग्रोवर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.