अमरोहा, मार्च 21 -- परिवहन विभाग, सीएल गुप्ता आई इंस्टीटयूट मुरादाबाद व सेफ ड्राइव रोड सेफ्टी फाउंडेशन के संयोजन में गुरुवार को नेशनल हाईवे पर डिडौली कस्बे के एक ढाबे पर नेत्र जांच परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में यातायात, पुलिस व परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने हाईवे से गुजर रहे ट्रक चालकों व परिचालकों को रोककर उनका नेत्र परीक्षण कराया। शिविर में कुल 235 ट्रक चालकों की जांच कर कमजोर नजर वाले 72 चालकों को निशुल्क चश्मे व आई ड्राप उपलब्ध कराए गए। मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन मुरादाबाद प्रणव झा, विशिष्ट अतिथि सरदार गुरुविंद्र सिंह व एआरटीओ प्रवर्तन महेश कुमार शर्मा ने चालकों को नेत्र रोगों के प्रति जागरूक कर बचाव के उपाय बताए। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा ने कहा कि जीवन में आंखों का बड़ा महत्व हैं। आंखों की रोशनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.