शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौसारा झपुला गांव में रविवार शाम करीब तीन बजे गोली चलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बरेली के एक निजी अस्पताल द्वारा नौसारा गांव में कमलेश यादव की बैठक में नेत्र शिविर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि शिविर में आए डॉक्टर के एक सहकर्मी की बाइक से गांव निवासी अवनीश की सात वर्षीय बेटी आन्या टकरा गई। आरोप है कि टक्कर के बाद बाइक सवार ने बच्ची को थप्पड़ मार दिया। इस पर बच्ची के परिजन नाराजगी जताते हुए शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से विरोध करने लगे। इस दौरान कमलेश यादव पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची डायल 112 के स...