चित्रकूट, जनवरी 9 -- चित्रकूट। संवाददाता श्री मां सेवा संस्थान ने भरकोर्रा में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया। संस्थान के पदाधिकारी संतोष पांडेय, संजुला पांडेय, शशांक मिश्रा, भानुदत्त पांडेय ने शिविर का इंतजाम कराया। आसपास के गांवों से पहुंचे लोगों का जानकीकुंड अस्पताल से पहुंची टीम ने परीक्षण किया। काफी लोगों को दवाएं व चश्मे बांटे गए। मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों को आपरेशन के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मनोज पांडेय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, श्याम बिहारी द्विवेदी, प्रेमशंकर पांडेय, सियाशरण त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...