प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- हीरागंज। बाबागंज के ग्राम पंचायत राजापुर विन्धन के भाजपा नेता शैलेंद्र पांडेय के संयोजन में जानकीकुंड चित्रकूट के चिकित्सकों की टीम ने नेत्र शिविर लगाया। डॉ. संदीप पांडेय की देखरेख में टीम ने शिविर में नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण किया। साधारण नेत्र रोगियों को दवाएं देकर एहतियात बरतने को कहा और मोतियाबिंद जैसे गंभीर रोगियों की आंखों के ऑपरेशन को चिह्नित किया। ऑपरेशन के लिए चिहित किए नेत्र रोगियों को एम्बुलेंस से चित्रकूट ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपित किया जाएगा। इस मौके पर दीपक मिश्रा, दीपू शुक्ला, धीरज तिवारी, पवन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.