हरदोई, जनवरी 6 -- टड़ियावां। कस्बे के एक क्लिनिक पर मंगलवार को डॉ.अनुज गुप्ता एवं गोपामऊ से बसपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सर्वेश जनसेवा की ओर से आयोजित नेत्र शिविर में जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। बसपा नेता मुकुंद पाल वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज तिवारी, डॉ.विशाल गुप्ता, रजनीश, बबलू, छविनंदन, संतोष आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...