हमीरपुर, दिसम्बर 12 -- फोटो नंबर 14- हीरानंद इंटर कॉलेज में नेत्र शिविर में बच्चों का परीक्षण किया गया। बिवांर। बदलाव फाउंडेशन के तत्वावधान में हीरानंद इंटर में डॉ.रामभजन सिंह की देखरेख में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ.प्रमोद मिश्रा ने करीब छह सौ छात्रों की आंखों की जांच की। जिसमें 120 छात्रों में दृष्टि दोष पाए जाने पर नि:शुल्क चश्मा वितरण किया गया। डॉ.रामभजन सिंह ने बताया कि शिविर कॉलेज में आयोजित करने का उद्देश्य आजकल युवक मोबाइल में अधिक व्यस्त रहते हैं। जिससे उनकी आंखें कमजोर हो रही है। नवयुवकों को आंख के रोगों से मुक्त रखना ही शिविर का उद्देश्य है। बीएलओ ने बीएलए के साथ बैठक कर मांगा सहयोग फोटो नंबर 18- राजनैतिक दलों के बीएलए संग बैठक करते बीएलओ। भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के श्री गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बूथ म...