कानपुर, नवम्बर 23 -- कानपुर। सेवा संस्थान ने काकादेव में नेत्र रोगियों और वृद्धजनों को कम्बलों का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि नीलिमा कटियार ने कहा कि सेवा संस्थान के सेवा कार्य अनुकरणीय हैं। अध्यक्षता कर रहे पं. जगतवीर सिंह द्रोण ने संस्थान के सेवाकार्यों की प्रशंसा की। संस्थान अध्यक्ष आनंद शंकर गुप्ता ने बताया कि संस्थान ने 25 वर्ष पूर्व अपनी स्थापना के बाद से विभिन्न सेवाकार्यों के माध्यम से अपने उद्देश्य को साकार किया है। 33 नेत्र रोगियों को निशुल्क ऑपरेशन और 98 कम्बलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रो. टीएन अग्रवाल, अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ. टीएस कालरा और राजेंद्र कुमार रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.