जौनपुर, फरवरी 20 -- शाहगंज। राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं लायंस क्लब की ओर से संयुक्त रुप से गुरुवार को को 71वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। इसमें पंजीकृत कुल 270 मरीजों में से 52 को चयनित कर ऑपरेशन के लिए वाराणसी के शंकरा नेत्रालय ले जाया गया। शिविर की अध्यक्षता डा. एसएल गुप्ता और संयोजन व संचालन प्रेम नारायण जायसवाल ने किया। नगर के पक्का पोखरा क्षेत्र स्थित ज्योत्सना भवन कैंप कार्यालय में आयोजित नेत्र शिविर में कुल 270 क्षेत्रीय जनों ने अपना पंजीयन कराया। सभी की समुचित जांच के बाद मोतियाबिंद के उपचार के हेतु कुल 52 मरीजों का चयन किया गया। शिविर के सहसंयोजक रामनिरंजन मौर्य व चंद्रमणि द्विवेदी रहे। घनश्याम जायसवाल, डॉ. राज कुमार मिश्र, अरुण पांडेय, मनीष ...