आगरा, फरवरी 10 -- लायंस क्लब की ओर से बाग फरजाना रोड स्थित निखिल आई फाउंडेशन में निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। डॉक्टर निखिल गुप्ता ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन 11 से 16 फरवरी तक होगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। मोतियाबिंद का ऑपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण निशुल्क होगा। जरूरतमंद मरीज शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...