हरदोई, जनवरी 15 -- संडीला। नगर के शीतला मंदिर प्रांगण में नेत्र परीक्षण और ऑपरेशन शिविर में 304 रोगियों का पंजीकरण कर उनका नेत्र परीक्षण किया गया। समाजसेवी रानी रीता सिंह ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉ. ऋतु सक्सेना और उनकी टीम द्वारा सभी रोगियों का परीक्षण में 127 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका मुफ्त ऑपरेशन सीतापुर आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। जगत द्विवेदी, गजेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता, गौरव मेहरोत्रा, विजय कांत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.