गंगापार, जनवरी 5 -- अमृत एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा रिती आई केयर अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कॉलेज, भिदिउरा, थरवई में किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आंखों से संबंधित रोगों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना था। शिविर के दौरान लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से ज़रूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। जांच के उपरांत 22 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान की गई, जिनमें से 8 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा, राममूरत विश्वकर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.