प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- बाबागंज, हिन्दुस्तान संवाद बाबागंज में सोमवार को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के निर्देशन, देवरहा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा भाव व राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और डॉ.के एन ओझा ने संयुक्त रूप से किया। नेत्र चिकित्सक डॉ. राकेश नन्दन, विवेक तिवारी की टीम 325 नेत्र रोगियों की आंखों का परीक्षण किया। जिसमें मोतियाबिन्द, जाला, माड़ा से पीड़ित 103 नेत्र रोगियों की आंखों के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में बाबागंज विधायक विनोद सरोज, राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, जिलापंचायत अध्यक्ष पति कुलदीप पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.