देहरादून, फरवरी 4 -- विकासनगर। स्वामी विवेकानन्द हैल्थ मिशन सोसाइटी की ओर से ग्राम शाहपुर, शिव मंदिर परिसर में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आंखों की जांच के साथ-साथ आवश्यक निःशुल्क दवाइयों एवं चश्मों का वितरण भी किया गया। इन शिविर में लाभार्थियों की निशुल्क मोतियाबिंद की सर्जरी स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय, धर्मावाला में की जाएगी। शिविर का 101 लोगों ने लाभ उठाया। 11 लोगों की आरबीएस जांच, 41 लोगों को चश्मे वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...