श्रावस्ती, फरवरी 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। इकौना ब्लॉक के ग्राम पंचायत जयचंदपुर कटघरा द हंस फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्र सर्जन डॉक्टर एके द्विवेदी ने 66 मरीज का नेत्र जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाई दी। इसके साथ ही मोतियाबिंद का जांच भी किया गया जिसमें 10 मरीज मोतियाबिंद के निकले। मोतियाबिंद का आपरेशन करने के लिए बलरामपुर रेफर किया गया। वहीं डॉक्टर प्रदीप जायसवाल ने लोगों को डायबीटीज और हाइपरटेंशन के बारे में विस्तार रूप से बताया और इनसे बचने के लिए उपाय भी बताए। डॉक्टर द्विवेदी ने लोगों को आंखों के बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंबुज सिंह, डॉ प्रदीप जायसवाल, फार्मासिस्ट दिलीप शुक्ला, लैब टेक्नीशियन सौरभ तिवारी, एएनएम सपना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्...