बोकारो, नवम्बर 19 -- चंदनकियारी प्रखंड के चंदनकियारी पश्चिमी पंचायत भवन में मंगलवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का विधिवत उद्घाटन विधायक उमाकांत रजक ने किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के उद्देश्य से आयोजित यह शिविर स्थानीय जनता के लिए अत्यंत उपयोगी और महत्त्वपूर्ण पहल है।विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि ग्रामीण व जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र उपचार उपलब्ध कराना सरकार और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की जाँच, दवाइयाँ, परामर्श और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सहयोगी संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.