उरई, फरवरी 24 -- उरई। जिला नेत्र अस्पताल में मरीजों को मिलने वाले इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने को सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार की दोपहर औचक निरीक्षण किया। ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर में व्यवस्थाएं देखी। साथ ही रजिस्टर आदि चेक कर मरीजों के विवरण के इलाज के बाबत सवाल जवाब किए। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने जिला नेत्र चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मौके पर उपस्थित वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेजे राम के साथ ओपीडी का भ्रमण कर सिटी मजिस्ट्रेट ने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में उपकरण आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आकलन किया। रजिस्टर में रोजाना वाले मरीजों की संख्या और उनके इलाज के बाबत नेत्र रोग विशेषज्ञ से पूछताछ की। डॉक्टर और कर्मचारियों की संख्या और उनके नाम पूछ कर नेत्र अस्पताल ...