रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के सदर थाना की पुलिस ने रिम्स से अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रही नेत्री निशा भगत को बुधवार को पीआर बांड पर छोड़ा गया। नेत्री निशा रिम्स परिसर से हट रहे अतिक्रमण का विरोध कर रही थी। इसके बाद पुलिस हिरासत में लेकर थाना लायी। शाम में पीआर बांड पर छोड़ दिया है। इस मामले में मजिस्ट्रेट रंजीत गुप्ता ने निशा भगत के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि हाईकोर्ट के आदेश पर रिम्स परिसर से हटाए जा रहे अतिक्रमण का विरोध करने के लिए बुधवार को मौके पर पहुंच गई। विरोध प्रदर्शन किया और अतिक्रमण हटाने में बाधा उत्पन्न की। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की वजह से उन्हें हिरासत में लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.