अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़। देहदान कर्तव्य संस्था ने 117वां नेत्रदान कराया। संस्था के सदस्य भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि जयगंज निवासी अपूर्व माहेश्वरी के दादा हरीशंकर माहेश्वरी के निधन की सूचना मिलने पर अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग रजत सक्सेना को अवगत कराया। परिजनों की सहमति पर सोमवार रात एक बजे उनका नेत्रदान कराया गया। उन्होंने बताया कि माहेश्वरी परिवार से पहले भी नेत्रदान किया गया है। इस अवसर शारदा देवी, आदर्श, पूनम माहेश्वरी, प्रो. एके अमिताव, प्रो. जिया सिद्दीकी, डॉ. शाकिब, डॉ. नदीम, डॉ. जीशान आदि सहयोगी बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...