रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। वार्ड नंबर छह, कुंज विहार कॉलोनी निवासी सोमनाथ चावला के निधन के बाद उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के जीवन में रोशनी आएगी। सोचो डिफरेंट संस्था के अनुरोध पर पुत्र पंकज चावला व अनुज चावला ने नेत्रदान के लिए सहमति देकर समाज के सामने प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र की टीम ने चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप प्रक्रिया पूरी की। ट्रस्टियों व स्वयंसेवी संगठनों ने परिवार के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.