मेरठ, दिसम्बर 10 -- मेरठ। देशभर के विश्वविद्यालय में महिला कर्मचारी और छात्राओं में व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे। छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों के लिए जागरुकता लाई जाएगी। राष्ट्रीय महिला आयोग, रिटायर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और महिला सशक्तिकरण पर संसदीय समिति के सदस्य उक्त अभियान का हिस्सा बन सकेंगे। कैंपस एवं कॉलेजों में इस अभियान का उद्देश्य महिला एवं छात्राओं को सशक्तिकरण की दिशा में आगे लाते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है ताकि वे सीखने, नवाचार और उद्यमिता में भागीदार बन सकें। उच्च शिक्षा में छात्राओं की हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को उच्च शिक्षा में महिलाओं की सहभागिता एवं सशक्तिकरण बढ़ाने को...