पीलीभीत, फरवरी 21 -- बीसलपुर। डिग्री कालेज में चल रहे एनएसएस शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो सुधीर कुमार रहे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनएसएस शिविर में प्रो. सुधीर कुमार ने विभिन्न गतिविधियों, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, योग एवं ध्यान, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, कौशल विकास, स्वच्छता एवं साक्षरता अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज से जोड़कर उनमें नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित करता है। इस अवसर पर शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों को उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर डॉ. चंद्र प्रभा गंगवार, डॉ महेन्द्र पाल, ...