गोंडा, फरवरी 22 -- गोण्डा, संवाददाता। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इंडिया एआई इंपैक्ट समिट को जानबूझकर बदनाम करने, देश की अंतरराष्ट्रीय छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजयुमों ने उनका पुतला फूंककर विरोध जताया है। इस दौरान भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की है। लोगों ने राहुल पर राष्ट्र विरोधी बयानबाजी करने के आरोप में कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता और जिला शोध प्रमुख अभिषेक शुक्ला के अगुवाई में राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। भाजपाइयों ने राहुल गांधी के बयानों पर गहरी नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया है। जिसमें कहा है कि लोकसभा में वैश्विक मंच पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश को अपमानित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.