गिरडीह, जुलाई 17 -- तिसरी, प्रतिनिधि। राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को अपने पैतृक गांव तिसरी प्रखंड के कोदाईबांक में खेती की। इस दौरान उन्होंने खेत में काफी देर तक मेहनत करते हुए कुदाल से मिट्टी की कटाई की और खेतों में धान का बिचड़ा डाला। इसके बाद मरांडी ने अन्य खेतों का मुआयना किया। मौके पर भाजपा के जिला मंत्री मनोज यादव, रामचन्द्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष सुनील साव, राजेंद्र उर्फ राजू यादव व कुणाल सिंह मौजूद थे। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वह किसान के बेटे हैं और उन्हें राजनीति के अलावा खेती करना भी खूब आता है। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी खेती करने की अपील की। मरांडी ने कहा कि हर एक व्यक्ति को खेती करके स्वावलंबी बनने की जरूरत है। कहा कि हर वर्ष सावन माह में बारिश होने के बाद वह खुद से खेती करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.