साहिबगंज, मार्च 7 -- कोटालपोखर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों की ओर से नेता प्रतिपक्ष चयनित किये जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष बाप्पी साहा, रंजीत साहा, राजेश कुमार साहा, गंगा घोष, जयदेव रजवाड़, अकलू साहा, प्रणव सिंह, जीतन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता छठ्ठू साहा ने कहा की बाबू लाल मरांडी के अनुभव व उनके सशक्त नेतृत्व में पार्टी मुखर होकर विधानसभा के अंदर और बाहर निरंतर झारखंड के जनमानस के हितों के लिए एक प्रखर सजग विपक्ष की भूमिका का निर्वाह करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.