हरिद्वार, अप्रैल 2 -- हरिद्वार। उत्तराखंड विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बुधवार को एसएमजेएन पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत प्रो. पीएस चौहान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने प्रो. चौहान की धर्मपत्नी संतोष चौहान, डॉ. मोहित चौहान, मनु सिंह से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि प्रो. चौहान वरिष्ठ पत्रकार, विभिन्न विषयों के जानकार, सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने वाले व्यक्तित्व थे। हमारे मार्गदर्शक के रूप में उनका हमेशा योगदान रहा है। कांग्रेस को सशक्त करने में उनकी अविस्मरणीय भूमिका रही है। कहा कि उनकी पत्नी संतोष चौहान के राजनैतिक जीवन में भी उनका योगदान रहा है और ऐसे बहुत ही कम व्यक्ति होते हैं। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, मनोज सैनी, तेलूराम, रकित वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, जतिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.