गोंडा, फरवरी 5 -- बभनजोत। गौरा विधान सभा के गौरा चौकी में समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यालय का उद्घाटन सात फरवरी को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा किया जाएगा। सपा नेता लतीफ मलिक ने बताया कि कार्यालय क्षेत्रीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए बनाया गया है । इस अवसर पर उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...