सीवान, जनवरी 24 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन जिला महराजगंज के द्वारा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के खेढ़वां गांव में स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 129 वीं जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अभाविप के जिला संयोजक विनय शंकर सिन्हा एवं परिषद के कार्यकर्ताओं ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। जिला संयोजक विनय शंकर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने "तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा" के नारे से सोए हुए राष्ट्र को जगाने का काम किया था। उनके विचार आज भी हमें विकसित भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। मौके पर विशाल सिंह, र...