लोहरदगा, जून 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोहरदगा के पावरगंज सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल को साफ सफाई की गई। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता महापुरूषों-बलिदानियों के सम्मान और संस्कृति को बढ़ावा देने के कार्यों भी लगातार लगे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के सच्चे सपूत थे। इनके बारे में आज कम चर्चा होती है, क्योंकि भाजपा के पूर्व की सरकारों ने नेताजी के योगदान को कमतर करने की कोशिश की।भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि महापुरूषों और सेनानियों के स्मारकों को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। मौके पर राजेश सहाय, कामेश्वर सिंह, चंदन गोप, अशोक कसकर, पवन तिग्गा, मनोज कुमार, और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.