रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम से बने चौक का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। 30 लाख रुपये की लागत से इस चौक का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। चौक को आगे शिफ्ट करने के साथ ही यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की छोटी प्रतिमा को हटाकर घोड़े पर सवार 11 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौक के नव निर्माण के लिए मेयर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त और नगर निगम की टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर विकास शर्मा ने बताया कि काशीपुर बाईपास रोड पर वर्तमान में स्थापित नेताजी की प्रतिमा आकार में काफी छोटी थी, जिसे लेकर बंगाली समाज द्वारा लंबे समय से एक भव्य और बड़ी मूर्ति स्थापित करने का आग्रह किया जा रहा था। अब नगर निगम ने कोलकाता की तर्ज पर नेताजी की घोड़े पर सवार 11 फीट ऊंची विशालकाय मूर...