रांची, जनवरी 23 -- तोरपा, प्रतिनिधि। भारत के वीर योद्धा, क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती तोरपा में शुक्रवार को धूमधाम से मनायी गयी। नगर भवन के समीप स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर विधार्थी कला संगम के सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में संतोष जायसवाल ने कहा कि नेताजी का नारा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा आज भी देश के युवाओं में जोश भर देता है। उन्होंने कहा कि आजादी की लडाई में नेताजी के योगदान को देश कभी नही भूलेगा। मौके पर विनोद भगत व शशांक राय ने कहा नेताजी एक वीर साहसी पुरूष थे। सही मायने मे कहा जाए तो नेताजी के कारण ही अंग्रेज भारत छोडने पर मजबूर हुए। दीपक तिग्गा ने कहा भारत की आजादी के महानायक नेताजी की शौर्य गााथाएं भारत के युवाओं को सदियों तक प्रेरित करती रहेग...