रांची, जनवरी 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कचहरी रोड स्थित समाहरणालय (ए ब्लॉक) के सामने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। पार्क परिसर की सफाई के साथ ही चहारदीवारी की मरम्मत कर उस पर लोहे के ग्रिल लगाए जाएंगे और रंग-रोगन भी किया जाएगा। नगर निगम की बागवानी शाखा की ओर से पार्क को हरा-भरा बनाने के लिए फलदार व छायादार पौधे लगाए जाएंगे तथा क्यारियों में मौसमी फूलों से पार्क की शोभा बढ़ाई जाएगी। आमजन के लिए पार्क में बैठने की समुचित एवं सुविधाजनक व्यवस्था होगी। वहीं, रात में पर्याप्त रोशनी के लिए एलईडी लैंप लगाए जाएंगे। निगम प्रशासक ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मद्देनजर प्रतिमा की रंगाई, पार्क के जीर्णोद्धार कार्य व सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखा के पदाधिकारियों एवं संवेदक को समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.