जमुई, अप्रैल 22 -- चकाई । निज प्रतिनिधि बिहार सरकार के विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुमित कुमार सिंह सोमवार को प्रखंड के चंद्रमंडीह पंचायत अंतर्गत कोराने स्थित राजकीय लालमनी मध्य विद्यालय परिसर में नवनिर्मित बिहार के प्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास भवन का लोकार्पण किया । इस छात्रावास भवन के निर्माण पर 1 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मंत्री द्वारा छात्रावास भवन के मुख्य गेट पर लगे फीता को काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इस छात्रावास के बनने से क्षेत्र के सैकड़ों छात्र लाभान्वित होंगे । उन्हें एक बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हमने सोनो-चकाई को संवारने के लिए दिन-रात परिश्रम किया है। यह छात्रावास उसी निरंतर प्रयास का परिणाम ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.