देवरिया, जनवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर प्रधानाचार्य डॉ. अजय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में एसएसबीएल इंटर कॉलेज से पद यात्रा निकाली गई। इसमें कॉलेज के शिक्षक एनसीसी कैडेट व छात्र शामिल रहे। सुभाष चौक जाकर उक्त रैली एक श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गयी, जहां सभी अध्यापकों ने तथा विद्यालय परिवार के सदस्यों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। चीफ एन सी सी ऑफिसर डॉ राजेश मिश्र ने कहा कि आजाद हिंद फौज की स्थापना करके नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर पहुंचा दिया। भारत से बाहर रहकर आजाद हिंद सरकार का गठन तथा आजाद हिंद फौज की स्थापना विश्व इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अतुलनीय घटना है। कार्यक्रम को डॉ अरविंद कुमार शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.