रुद्रपुर, जनवरी 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप और संजय नगर क्षेत्रों में श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विभिन्न स्थानों पर स्थापित नेताजी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर 3 स्थित श्री दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि नेताजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने युवाओं से नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसी क्रम में किच्छा बाईपास मार्ग स्थित संजय नगर वार्ड 11 में भी नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...