बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- बुलंदशहर। प्रधानमंत्री को जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के सचिव पीके शर्मा ने पत्र भेजकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग की है। यह मांग लगातार 2014 से की जा रही है। सचिव पीके शर्मा ने कहा नेताजी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए आजाद हिंद फौज और आरजी आजाद हिंद सरकार की स्थापना की थी। उनका 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा' और 'दिल्ली चलो' जैसे नारे भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणास्त्रोत बने। उनकी आजाद हिंद फौज ने 18 मार्च 1944 को 'अराकान' पर विजय प्राप्त की थी, जिससे अंग्रेजी सेना को भारत से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...