मेरठ, जनवरी 24 -- सतवाई स्थित चौधरी इलम सिंह जन विद्यापीठ इंटर कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को भारत माता के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। विद्यालय परिसर में विधिवत हवन-पूजन में आहुति देकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर रवि भारत चिकारा, राधेश्याम शास्त्री, हिमांशु तेवतिया, योगेश, जोगेंद्र, अमित, मोदित्य, सुधीर, प्रवीण रहे। फोटो : सतवाई इंटर कॉलेज मे नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व विधायक जितेन्द्र सतवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.