आगरा, जनवरी 8 -- जनपद में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन 23 जनवरी को नागरिकों की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए संबंधित विभागों के द्वारा ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने मॉकड्रिल के आयोजन के संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि 23 जनवरी को शाम छह बजे नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी संबंधित विभाग मॉक ड्रिल आयोजित करेंगे। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरन, सायरन बजते ही विद्युत व्यवस्था बाधित कर ब्लैक आउट करना। सायरन बजते ही नगारिकों द्वारा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना। हवाई हमले की समाप्ति पर आलक्लियर ध्वनि का सायरन बजाना। उसके बाद नागरिकों व स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.