धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद। नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में संविदा पर नवचयनित शिक्षकों व कर्मियों को शनिवार को योगदान दिलाया गया। अमन कुमार तिग्गा पूर्णकालिक अंग्रेजी शिक्षक, अरूप कुमार पूर्णकालिक सामाजिक विज्ञान शिक्षक, कार्तिक मंडल शारीरिक शिक्षा शिक्षक, दुर्गा कुमारी धीवर सपोर्ट स्टाफ, गूंजा देवी मुख्य रसोईया एवं कुंती देवी सहायक रसोईया शामिल हैं। डीईओ अभिषेक झा, आयुष कुमार डीएसई, आशीष कुमार एडीपीओ, अशोक कुमार पांडेय एपीओ की उपस्थिति में योगदान संबंधी पत्र उपलब्ध कराया गया। योगदान के बाद मूल विद्यालय नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय धनबाद में योगदान के लिए के लिए विरमित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.