फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। समाजवादी पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए गए। सुबह पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी हम सबके अभिभावक थे। हम सभी समाजवादी उनके दिखाये हुये रास्ते पर चलकर समाजवाद को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, इलियास मंसूरी, सर्वेश अंबेडकर, पुष्पेंद्र यादव, विवेक सिंह यादव ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान रुकमंगल सिंह, अखिल कठेरिया, मुजाहिद अंसारी, चंद्रेश राजपूत, राधेश्याम सविता आदि रहे। राजा नगला में डंपी यादवके नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। इसमें मेजर एसडी सिंह विश्वविद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.