मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मड़वन, एक संवाददाता। अखिल भारतीय लोकतांत्रिक छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को बिशुनपुर-चैनपुर में महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पाक्षिक जयंती समारोह किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। समारोह में भारतीय कम्युनिस्ट संगठन के जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड तारकेश्वर गिरि ने कहा कि जब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सभी नागरिकों को समान रूप से नहीं मिलेगी, तब तक आजादी अधूरी रहेगी। नेताजी शोषण और असमानता से मुक्त भारत के सपने देखते थे। छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि नेताजी ऐसे भारत की कल्पना करते थे, जहां कोई अशिक्षित या बेरोजगार न हो। आज शिक्षा महंगी हो रही है और सामाजिक मूल्यों का पतन हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकल प्रभारी कॉ. कुमोद राम ने की। समारोह मे...