बुलंदशहर, जनवरी 23 -- नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति पार्क में शुक्रवार को नेताजी की जयंती भव्य रूप से मनाई गई। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानी आश्रितों और लोकतंत्र सेनानियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर योगेश पाराशर ने कहा कि नेताजी के कारण ही अंग्रेजों ने भारत छोड़ा था वे आजादी के असली नायक हैं। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के संयोजक पीके शर्मा ने ब्रिगेडियर योगेश पाराशर, शहीद चंद्रपाल सिंह की पत्नी मुनेश देवी, नवीन कुमार, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश गोयल और दीपक कुमार को सम्मानित किया। इस दौरान 36वीं एनसीसी बटालियन के कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। उन्होंने कहा की आजादी के योगदान में नेताजी का नाम हमेशा अमर रहेगा। इस अवसर पर एसके सक्सेना, अमरीश जिंदल, घनेंद्र शर्मा, रंजीत सिं...