शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर विशेष गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर सपा के सभी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने देश के संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। तनवीर खान ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को भारत का संविधान बनकर तैयार हुआ और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसका श्रेय बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को जाता है। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी संविधान को बचाने के लिए लगातार संघर्षरत हैं। कार्यक्रम में विजय सिंह, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...