फतेहपुर, दिसम्बर 23 -- फतेहपुर। असोथर थाना के सरकंडी गांव का मामला पुलिस के लिये गले का फांस बन गया है। संतोष के कारनामों के लिये उसकी ग्राम प्रधान पत्नी पुष्पा द्विवेदी को आनन-फानन में पुलिस ने जिस तरह से भोर पहर घर से गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की उसको लेकर पुलिस पर आरोप लग रहे हैं। विरोध के उठते स्वरों के बीच पुलिस भले ही हत्या के प्रयास में फरार चल रहे संतोष द्विवेदी को खोजने का दावा कर रही हो लेकिन असल में पुलिस की कार्रवाई ठिठक गई है। नेताओं के रसूख की लड़ाई में घनचक्कर बनी पुलिस अब एक बार फिर से ऊपर के आदेश का इंतजार कर रही है। सरकंडी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन और लाभार्थियों से हुई वसूली के आरोपों में चल रही जांच के बीच बीते 17 दिसंबर को जांच टीम के सामने ही बवाल हो गया था। जिसके बाद सरकंडी का मामला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.